CIBIL स्कोर पर RBI के नियम और सच्चाई जो हर लोन लेने वाले व्यक्तियों को जानना चाहिए आखिर वो कौन से नियम है आइए आसान भाषा में जाने।
आज के समय में जब भी कोई व्यक्ति लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करता है।तो सबसे पहले उसका CIBIL स्कोर देखा जाता है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या CIBIL स्कोर के बारे में RBI का क्या कोई नियम है या नहीं या फिर RBI खुद स्कोर तय करता है या बैंकों को कोई दिशा-निर्देश देता है।
इस आर्टिकल में हम आपको Reserve Bank of India (RBI) से जुड़े असल और प्रमाणित नियम सरल भाषा में बताएँगे।
क्या RBI खुद CIBIL स्कोर बनाता है।
जवाब है नहीं।
RBI खुद किसी व्यक्ति का CIBIL स्कोर या क्रेडिट स्कोर नहीं बनाता।
CIBIL स्कोर बनाने का काम क्रेडिट सूचना कंपनियाँ (Credit Information Companies) करती हैं जैसे
CIBIL
Experian
Equifax
CRIF High Mark
लेकिन इन सभी कंपनियों को RBI के नियमों और निगरानी में काम करना होता है।
RBI के अनुसार CIBIL स्कोर से जुड़े असली नियम
(1). बिना कारण लोन रिजेक्ट नहीं किया जा सकता
(RBI) के नियमों के अनुसार अगर बैंक या NBFC आपका लोन केवल CIBIL स्कोर के कारण रिजेक्ट करता है तो ग्राहक को रिजेक्शन का कारण बताना अनिवार्य है क्योंकि बैंक आप लोगों से यह नहीं कह सकता की बस स्कोर कम है।
(2). साल में 1 बार फ्री CIBIL रिपोर्ट लेना आपका अधिकार है
जो CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हो। RBI के नियम के अनुसार हर ग्राहक को साल में कम से कम एक बार बिल्कुल मुफ्त अपनी क्रेडिट रिपोर्ट देखने का अधिकार है अगर कोई संस्था इसके लिए पैसे माँगती है तो यह नियम के खिलाफ है।
(3). गलत एंट्री सुधारना बैंक की जिम्मेदारी
अगर आपकी CIBIL रिपोर्ट में गलत लोन या इंक्वायरी दिख रहा है या बंद लोन अभी भी चालू दिख रहा है समय पर भुगतान के बाद भी डिफॉल्ट दिख रहा है तो RBI के नियम कहते हैं बैंक को 30 दिनों के अंदर सुधार करना होगा ग्राहक को बार-बार चक्कर नहीं लगवाया जा सकता।
(4) . समय पर जानकारी अपडेट करना जरूरी
RBI के अनुसार बैंक और NBFC को हर महीने ग्राहकों का सही लोन और EMI डेटा क्रेडिट ब्यूरो को भेजना अनिवार्य है अगर बैंक देर करता है और आपका स्कोर खराब होता है तो दोष बैंक का माना जाएगा।
(5) . सिर्फ CIBIL स्कोर पर लोन मना करना गलत है
RBI साफ कहता है CIBIL स्कोर एकमात्र आधार नहीं हो सकता बैंक को आपकी आय नौकरी भुगतान क्षमता भी देखनी होगी मतलब कम स्कोर होने के बावजूद लोन मिल सकता है अगर बाकी प्रोफाइल मजबूत हो।
RBI के हिसाब से अच्छा CIBIL स्कोर कितना माना जाता है।
CIBIL स्कोर स्थिति
750+ बहुत अच्छा
700–749 अच्छा
650–699 औसत
600 से कम कमजोर
यह सीमा RBI द्वारा स्वीकार्य बैंकिंग मानकों पर आधारित है
अगर CIBIL स्कोर खराब हो जाए तो क्या करें।
RBI के नियमों के तहत आप गलत एंट्री पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं बैंक समाधान न करे तो बैंकिंग लोकपाल (Ombudsman) तक जा सकते हैं अपने अधिकारों की मांग कर सकते हैं
