पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना | National Savings Certificate Scheme

 


पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना | National Savings Certificate Scheme ये एक पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम है। जो भारत सरकार द्वारा चलाई गई है। 

पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में कुछ स्कीम ऐसी हैं जो सालों से चल रही हैं और आज भी लोगों के भरोसे पर खरी उतरती हैं। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र जिसे आम भाषा में NSC या ( नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट) भी कहा जाता है उन्हीं में से एक है। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो बिना जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं और जिनको शेयर बाजार की उठापटक से दूर रहना पसंद है।

यह योजना India Post के तहत भारत सरकार द्वारा चलाई जाती है और पूरे देश के पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है।

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट क्या है।

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र एक फिक्स्ड-इनकम सेविंग स्कीम है जिसमें निवेशक एक तय राशि जमा करता है और तय समय के बाद उस पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसमें बाजार का कोई जोखिम नहीं होता है। क्योंकि पैसा सीधे सरकार के पास सुरक्षित रहता है। यह योजना खासकर मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही है।

मिनिमम निवेश राशि और अवधि कितने साल है।

न्यूनतम निवेश ₹1,000 की होनी चाहिए।

अधिकतम निवेश कोई सीमा नहीं होती।

अवधि (Tenure) 5 साल का होता हैं।

यानि 5 साल तक पैसा लॉक रहता है और फिर मैच्योरिटी पर पूरा पैसा ब्याज के साथ मिलता है।

NSC पर Interest Rate कितना मिलता है।

 राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर वर्तमान ब्याज दर लगभग 7.7% प्रति वर्ष है
यह ब्याज सालाना कंपाउंड होता है लेकिन भुगतान मैच्योरिटी पर मिलता है।

टैक्स में क्या फायदा मिलता है।

NSC नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें Income Tax Act की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।

निवेश की गई राशि पर टैक्स छूट

हर साल का ब्याज दोबारा निवेश माना जाता है

मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा टैक्सेबल हो सकता है

यह योजना किन लोगों के लिए सबसे सही है?

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र योजना खास तौर पर इन लोगों के लिए उपयोगी है।

नौकरीपेशा व्यक्ति

मध्यम वर्ग के परिवार

सुरक्षित निवेश चाहने वाले लोग

टैक्स बचाने वाले निवेशक

रिटायरमेंट की तैयारी करने वाले लोग

अगर आपको फिक्स रिटर्न चाहिए और जोखिम नहीं लेना चाहते, तो यह योजना आपके लिए सही हो सकती है।