SBI new investment scheme। जिसमें इंवेस्टमेंट करके करोड़ों का पोर्टफोलियो बनाया जा सकता हैं।
आज के समय में केवल पैसा कमाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे सही जगह निवेश करना भी बहुत ज़रूरी हो गया है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और समय के साथ बढ़ती भी जाए तो State Bank of India (एसबीआई) की एसआईपी योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करके भविष्य में बड़ा धन बनाना चाहते हैं।
एसआईपी क्या होती है।
एसआईपी का पूरा नाम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान होता है। इसमें निवेशक हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश करता है।
यह राशि ₹500, ₹1000 या इससे अधिक भी हो सकती है।
एसआईपी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें निवेश धीरे-धीरे होता है जिससे बाज़ार के उतार-चढ़ाव का असर कम पड़ता है। लेकिन लंबे समय में पैसों की अच्छी ग्रोथ मिलती है l
एसबीआई एसआईपी योजना की मुख्य विशेषताएँ।
कम राशि से शुरुआत एसबीआई की एसआईपी योजना केवल ₹500 प्रति माह से शुरू की जा सकती है।
लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न
यदि आप 10, 15 या 20 साल तक निवेश करते हैं तो आपका पैसा कंपाउंड होकर कई गुना बढ़ सकता है। जैसे 5x 7x 10x 20x इससे भी जड़ा बढ़ सकता हैं।
भरोसेमंद सरकारी बैंक
एसबीआई भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिस पर देश के करोड़ों लोग भरोसा करते हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधा
आप चाहें तो बैंक शाखा जाकर या घर बैठे ऑनलाइन एसआईपी शुरू कर सकते हैं।
उदाहरण एसआईपी से कितना पैसा बन सकता है।
मान लीजिए आप हर महीने ₹1000 निवेश करते है 15 साल के लिए जिसमें औसतन 12% वार्षिक रिटर्न मिलता है तो कुल निवेश ₹1,80,000 हो जाता है।अनुमानित राशि ₹4 से ₹5 लाख तक हो जाएगी। रिटर्न बाज़ार की स्थिति पर निर्भर करता है 12% भी मिल सकता है अगर मार्केट अच्छी चली तो 15- 18% भी मिल सकता है।
एसबीआई एसआईपी योजना किन लोगों के लिए उपयोगी है।
नौकरी करने वाले व्यक्ति
विद्यार्थी जो भविष्य की तैयारी कर रहे हैं
गृहिणियाँ जो बचत को बढ़ाना चाहती हैं
वे लोग जो सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं
क्या एसआईपी में जोखिम होता है।
हाँ म्यूचुअल फंड में थोड़ा जोखिम होता है लेकिन एसआईपी में जोखिम कम हो जाता है क्योंकि बाज़ार गिरने पर कम दाम में यूनिट मिलती है बाज़ार बढ़ने पर निवेश का मूल्य बढ़ता है लंबे समय में जोखिम का प्रभाव बहुत कम हो जाता है बिलकुल ना के बराबर
एसबीआई एसआईपी कैसे शुरू करे ।
एसबीआई में बैंक खाता होना चाहिए
केवाईसी पूरी होनी चाहिए
म्यूचुअल फंड का चयन करें
मासिक राशि तय करें
ऑटो-डेबिट सुविधा चालू करें
इसके बाद आपकी एसआईपी अपने आप हर महीने चलती रहेगी।
