SBI की यह योजना देगी हर महीने तय इनकम जानिए महीना फिक्स अमाउंट कैसे पाएं


 SBI की यह योजना देगी हर महीने तय इनकम: जानिए फिक्स अमाउंट हर महीना कैसे पाएं 

आज के समय में बहुत लोग चाहते हैं कि उन्हें हर महीने फिक्स पैसा मिलता रहे  ताकि घर का खर्च आसानी से चल सके। नौकरी, बिज़नेस या रिटायरमेंट के बाद यह जरूरत और भी बढ़ जाती है। अगर आप भी चाहते हैं की आपको हर महीने बैंक से एक फिक्स इनकम मिले, तो State Bank of India (SBI) की Monthly Income Scheme Fixed Deposit Plan आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।

इस ऑर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि SBI से हर महीने इनकम कैसे पाई जा सकती है।


SBI Monthly Income Scheme क्या है।


SBI की Monthly Income Scheme असल में एक खास तरह की Fixed Deposit (FD) होती है, जिसमें

आप एक बार पैसा जमा करते हैं

बैंक उस पर ब्याज देता है

और वह ब्याज आपको हर महीने मिलता है

मतलब 👉 पैसा बैंक में सुरक्षित रहता है और हर महीने कमाई भी होती रहती है।


SBI Monthly FD की मुख्य खासियत


हर महीने पैसा मिलता है

इस योजना में आपको हर महीने सीधे खाते में ब्याज मिल जाता है।

पैसा सुरक्षित रहता है

SBI सरकारी बैंक है, इसलिए आपका पैसा सुरक्षित रहता है।

इसमें शेयर बाजार का कोई रिस्क नहीं होता।

सीनियर सिटीजन को ज्यादा फायदा

बुजुर्गों को ज्यादा ब्याज मिलता है।


हर महीने ₹10,000 कैसे पाएं (रियल कैलकुलेशन)


मान लीजिए SBI की ब्याज दर लगभग 7% सालाना है। ₹10,000 महीना पाने के लिए आपको लगभग ₹17–18 लाख FD करनी होगी। ₹15,000 महीना पाने के लिए लगभग ₹25–26 लाख जमा करने होंगे। ₹18,000 महीना पाने के लिए लगभग ₹30 लाख निवेश करना होगा।  दोस्तों बिना बड़ा पैसा लगाए इतना रिटर्न संभव नहीं है यही सच्चाई है।


उदाहरण से समझिए


अगर आपने ₹20 लाख की FD करवाई जिसमें ब्याज: 7% सालाना मितला है तो आपको मिलेगा साल का ब्याज ₹1,40,000 महीने का  लगभग ₹11,600 यह पैसा हर महीने खाते में आएगा  ₹10,000 महीना पाने के लिए आपको लगभग ₹17–18 लाख FD करनी होगी।


SBI Monthly Income Scheme किन लोगों के लिए सही है।


रिटायर्ड लोग को 

जिनकी नौकरी नहीं है

गृहिणियां

जिनको सुरक्षित इनकम चाहिए

जिनको रिस्क नहीं लेना


टैक्स का सच


FD से मिलने वाला ब्याज Taxable होता है अगर आपकी इनकम ज्यादा है तो टैक्स देना पड़ेगा TDS भी कट सकता है इसलिए टैक्स प्लानिंग जरूरी है। बस, इसके बाद हर महीने पैसा आने लगेगा 💰