प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2026।और छोटे काम करने वालों के लिए सरकार की नई और काम की योजना
दोस्तों भारत में आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं। जो अपने हाथ के हुनर से काम करते हैं जैसे बढ़ई, लोहार, मोची, दर्जी, सुनार, कुम्हार, राजमिस्त्री, नाई, धोबी और ऐसे ही कई छोटे काम करने वाले लोग। ये लोग मेहनत बहुत करते हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से सही औज़ार न होना और ट्रेनिंग न मिलने की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते। इसी सच्चाई को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने PM Vishwakarma Yojana शुरू की है जो आज की तारीख में पूरी तरह REAL और चालू सरकारी योजना है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है। आइये बिल्कुल आसान भाषा में मझते है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का सीधा मतलब है कि सरकार उन लोगों की मदद करना चाहती है जो अपने हाथ से काम करके रोजी-रोटी चलाते हैं। लेकिन जिनके पास न तो बड़ी दुकान है और न ही बैंक से आसानी से लोन मिल पाता है।
इस योजना में सरकार यह चाहती है कि कारीगरों को
पहचान मिले
ट्रेनिंग मिले
सही औज़ार मिलें
और कम ब्याज पर पैसा मिले
ताकि वे अपना काम बेहतर तरीके से कर सकें और ज्यादा कमा सकें।
इस योजना में सरकार क्या-क्या देती है
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सरकार सिर्फ बात नहीं करती बल्कि जमीन पर मदद देती है।
इस योजना में
फ्री स्किल ट्रेनिंग दी जाती है
ट्रेनिंग के दौरान दैनिक भत्ता भी मिलता है
काम के लिए टूलकिट (औज़ार) दी जाती है
₹1 लाख तक का लोन बहुत कम ब्याज पर मिलता है
समय पर चुकाने पर आगे ₹2 लाख तक का लोन भी मिल सकता है
यानी सरकार कारीगर को खड़ा होने का पूरा मौका देती है।
कौन लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो खुद अपने हाथ से काम करते हैं जैसे 👇
बढ़ई,लोहार,दर्जी,मोची,कुम्हार,सुनार,राजमिस्त्री,नाई,धोबी,टोकरी बनाने वाले
अगर आप इनमें से कोई काम करते हैं और आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। तो आप इस योजना का लाभ बहुत ही आसानी तरीके से उठा सकते हो।
इस योजना में आवेदन कैसे करें (REAL PROCESS)
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा दी है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए।
आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
👉 आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करते हैं
👉 अपना काम चुनते हैं
👉 जरूरी जानकारी भरते हैं
ऑफलाइन आवेदन के लिए।
आप अपने नजदीकी CSC सेंटर (जन सेवा केंद्र) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं जहाँ पूरा फॉर्म आपकी मदद से भरा जाता है।
आखिरी बात बिल्कुल साफ शब्दों में
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2026 उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है जो सालों से चुपचाप मेहनत करते आ रहे हैं। यह योजना अमीर बनाने का वादा नहीं करती, लेकिन यह जरूर कहती है कि जो काम करना जानता है उसे आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।
अगर आप या आपके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है जो अपने हाथ के काम से रोजी कमाता है तो इस योजना की जानकारी उसे जरूर दीजिए क्योंकि सही समय पर मिली जानकारी किसी की जिंदगी बदल सकती है।
