LIC की नई योजना 2026 बैंक FD से ज़्यादा रिटर्न और पूरी सुरक्षा पूरी जानकारी हिंदी में


 LIC की नई योजना 2026 बैंक FD से ज़्यादा रिटर्न कैसे मिलता है। पूरी सुरक्षा पूरी जानकारी हिंदी में 


आज के समय में ज़्यादातर लोग अपना पैसा बैंक FD में रखते हैं क्योंकि वह सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन FD में मिलने वाला रिटर्न अक्सर कम होता है। इसी वजह से अब लोग ऐसी योजनाएँ खोजते हैं जहाँ पैसा भी सुरक्षित रहे और रिटर्न भी अच्छा मिले।

अगर आप भी ऐसा ही विकल्प चाहते हैं तो Life Insurance Corporation of India (LIC) की नई और भरोसेमंद बीमा सह निवेश योजना आपके लिए काफी हद तक फायदेमंद हो सकती है।

इस आर्टिकल में हम आपको LIC की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे जो FD से बेहतर रिटन दे सकती है।

LIC की यह नई योजना क्या है।

LIC की यह योजना एक बीमा + निवेश आधारित प्लान है जिसमें आप हर साल या हर महीने प्रीमियम जमा करते हैं आपकी लाइफ इंश्योरेंस भी होती है मैच्योरिटी पर अच्छा पैसा मिलता है बोनस से रिटर्न बढ़ता है यह योजना उन लोगों के लिए बनाई गई है जो बिना ज्यादा रिस्क के लंबे समय में पैसा बढ़ाना चाहते हैं।

इस LIC योजना की मुख्य खास बातें। 

बीमा और निवेश दोनों का फायदा

इस योजना में आपके परिवार को सुरक्षा भी मिलती है और आपका पैसा भी बढ़ता है।

FD से बेहतर रिटर्न

FD में आमतौर पर 5%–7% रिटर्न मिलता है, जबकि LIC की इस योजना में बोनस के साथ 6%–8% तक रिटर्न संभव हो सकता है।

गारंटीड राशि

पॉलिसी लेते समय ही तय हो जाता है कि न्यूनतम कितनी रकम मिलेगी।

टैक्स में बचत

इस योजना में इनकम टैक्स एक्ट के तहत टैक्स छूट मिल सकती है।

लंबी अवधि का फायदा

10–20 साल तक निवेश करने पर बड़ा फंड बन सकता है।

उदाहरण से समझिए (Real Calculation)

मान लीजिए आप हर साल ₹60,000 जमा करते हैं 12 साल तक प्रीमियम भरते हैं पॉलिसी अवधि 15 साल है तोbकुल निवेश: ₹7,20,000 मैच्योरिटी राशि: ₹11–13 लाख (अनुमानित, बोनस सहित) FD में इतना रिटर्न मिलना मुश्किल होता है।

क्या इसमें कोई जोखिम है।

LIC की योजनाएँ सरकार द्वारा समर्थित होती हैं, इसलिए इनमें जोखिम बहुत कम होता है। हालाँकि यह शेयर मार्केट जैसा हाई रिटर्न नहीं देती लेकिन पैसा सुरक्षित रहता है।

LIC की यह योजना कैसे लें।

नजदीकी LIC ऑफिस जाएँ

अधिकृत एजेंट से संपर्क करें

अपनी उम्र और बजट बताएं

सही प्लान चुनें

डॉक्यूमेंट जमा करें

इसके बाद आपकी पॉलिसी शुरू हो जाएगी।